झारखंड का दमदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 3–1 से हराकर क्वार्टर फाइनल की ओर बढ़ी टीम

भुवनेश्वर: 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 3–1 से हराकर बड़ी जीत...

भुवनेश्वर: 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 3–1 से हराकर बड़ी जीत हासिल की. यह मुकाबला भुवनेश्वर के बिजू पटनायक इंडोर स्टेडियम (KIIT और KISS कैंपस) में खेला गया, जहां दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. मैच की शुरुआत से ही मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.

पहले दो सेट में बढ़त

पहले सेट में झारखंड ने कड़ी मेहनत से 29–27 से जीत दर्ज की. इसके बाद दूसरे सेट में भी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 33–31 से जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली.

Also Read: झारखंड का ‘आदिम दौर’ जैसा हेल्थ सिस्टम, कहीं झोले में नवजात, तो कहीं खाट पर प्रसव को मजबूर गर्भवती

चंडीगढ़ की वापसी, झारखंड का पलटवार

तीसरे सेट में चंडीगढ़ ने वापसी करते हुए 25–23 से सेट जीत लिया, लेकिन झारखंड की टीम ने हिम्मत नहीं हारी. चौथे सेट में जोरदार खेल दिखाते हुए 25–20 से जीत दर्ज कर मैच 3–1 से अपने नाम कर लिया.

कोचिंग स्टाफ का योगदान

इस जीत में खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट का भी बड़ा योगदान रहा. मैनेजर सत्यदेव सिंह, चीफ कोच संदीप राय और कोच प्रियरणजन व अमन लकड़ा ने टीम को बेहतरीन मार्गदर्शन दिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *