झामुमो का भव्य 53वां स्थापना दिवस, गिरिडीह में सुरक्षा और तैयारियों का खास इंतजाम

गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में अहम स्थान रखने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस इस बार ऐतिहासिक गिरिडीह के...

गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में अहम स्थान रखने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 53वां स्थापना दिवस इस बार ऐतिहासिक गिरिडीह के झंडा मैदान में भव्य और यादगार तरीके से मनाया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्सव का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

इसी कड़ी में, राज्य के नगर विकास मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को झंडा मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने मंच, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन में किसी तरह की कमी न रहे. इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

जानकारी के अनुसार, झामुमो का स्थापना दिवस हर वर्ष 4 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार होली के चलते तिथि में बदलाव करते हुए इसे 30 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे. उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मंच साझा करेंगे. कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है.

स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. पूरे शहर को आकर्षक रोशनी, बैनर और झंडों से सजाया गया है, जिससे गिरिडीह का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है. पार्टी के कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक दिन को खास बनाने में जुटे हुए हैं, ताकि यह आयोजन आने वाले समय में एक मिसाल बन सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *