रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. शुक्रवार को आयोग द्वारा जारी सूचना में कहा गया हैं कि 22 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन राज्य के कुल आठ जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इन जिलों में रांची
रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका जिला शामिल है.
JSSC झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा स्थगित, अब 14 अप्रैल को होगी
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना...
सम्बंधित ख़बरें
