बुढ़मू दुष्कर्म मामले में न्यायपालिका ने लिया संज्ञान

रांची : झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष और झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने रांची के बुढमू थाना क्षेत्र में...

रांची : झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष और झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने रांची के बुढमू थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर संज्ञान लिया है. जिसके बाद पीड़िता से दुष्कर्म मामले में एक एक टीम का गठन किया है.

शुक्रवार को डालसा की टीम बुढ़म प्रखंड के हथनाई गांव पहुंची और पीड़िता व उसके परिवारवालों से मुलाकात की एवं बतचीत की. पीड़िता को पीड़ित मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है जिसकी इनक्वायरी जल्द ही पूरी कर उन्हें मुआवजा मुहैया कराया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है.

Also Read: झारखंड की बेटी की ऊंची उड़ान, यूपीएससी की परीक्षा में हासिल किया 41 वां रैंक

डालसा की ओर से पीड़िता के केस के देखरेख के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता देने की प्रक्रिया पूरी की गयी और उन्हें इंदिरा आवास का लाभ दिलाने की भी कार्यवाई डालसा के द्वारा पूरी की जायेगी.

बातचीत के क्रम में यह पता चला कि पीड़िता के साथ उसी के गांव के रहनेवाले व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता के परिवार में माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं. पीड़िता कक्षा नौ तक की पढ़ाई की है. पीड़िता से पूछने पर उसने बताया कि वह आगे की पढ़ाई करनी चाहती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *