खूंटी : मुरहू में रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों में झड़प के बाद हुई पथराव

Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी के जुलूस के समापन के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. दो समुदायों...

Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी के जुलूस के समापन के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद पथराव शुरू हो गई, हालांकि पुलिस ने कल मामले को शांत करा दिया. इसके बाद शनिवार को फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और झड़प शुरू हो गई. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने दुकानों को बंद कर दिया और मुरहू महादेव मंडा के पास एकत्र हो गए. लोगों ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान इलाके में तनाव और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें : पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: DJ कंपटीशन पर कसा शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

भारी पुलिस बल तैनात

सूत्रों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया. बताया जा रहा है कि दिन में भी दोनों पक्षों के बीच फिर से पत्थरबाजी की घटना हुई, जिससे हालात बिगड़ने लगे. इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई और तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मुरहू में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें : CISF जवानों को बड़ा झटका: बोकारो-धनबाद समेत 55 इकाइयों में कठिनाई भत्ता बंद, हर महीने होगी 200 करोड़ की बचत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *