बॉक्स ऑफिस पर तूफान, अब OTT पर धमाका! जानिए Dhurandhar 2 कब और कहां होगी रिलीज

Entertainment News: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज होते...

Dhurandhar 2 Review
धुरंधर 2

Entertainment News: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है. लेकिन फिल्म की कमाई से ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि यह OTT प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी. अगर आप यह सोच रहे हैं कि पहले पार्ट की तरह यह फिल्म भी Netflix पर आएगी, तो आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है. इस बार मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है और आपको इसे देखने के लिए अपना OTT प्लान बदलना पड़ सकता है.

Netflix नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ Netflix पर रिलीज नहीं होगी. इस बार फिल्म के डिजिटल राइट्स Jio Hotstar को दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस डील के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का बड़ा समझौता किया गया है, जो पहले पार्ट से लगभग दोगुना है. हालांकि, फिल्म की OTT रिलीज डेट अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड के अनुसार फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्तों बाद OTT पर आती है. ऐसे में अनुमान है कि 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म जून के दूसरे हफ्ते में Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो सकती है.

कमाई के आंकड़े और कहानी की झलक

कमाई कि बात करें, तो फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. अब तक यह फिल्म भारत में करीब 334 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह सीक्वल रणवीर सिंह (जसकीरत सिंह रंगी) के किरदार की बैकस्टोरी दिखाता है, जिसमें वह कैसे एक खतरनाक जासूस हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान के लियारी इलाके के आतंकी कैंप में घुसपैठ करता है.

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ की सफलता के बीच Deepika Padukone की चुप्पी पर सवाल, फैंस ने पूछा—पति को सपोर्ट क्यों नहीं?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *