जानिए कब जारी होगा CTET रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड

CBSE CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा. परीक्षा...

ctet
ctet

CBSE CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके चेक कर सकेंगे.

12 मार्च को जारी की गई थी आंसर की

इस CTET परीक्षा के जरिए क्लास 1 से 5 और 6 से 8 तक के शिक्षक चुने जाएंगे. परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी. CBSE ने 12 मार्च को CTET फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. वहीं अब रिजल्ट की बारी है.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

  • 2020 (2021 में आयोजित): 31 जनवरी 2021 को परीक्षा, 26 फरवरी 2021 को रिजल्ट
  • 2021: 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक परीक्षा, 9 मार्च 2022 को रिजल्ट
  • 2022: 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 तक परीक्षा, 3 मार्च 2023 को रिजल्ट
  • 2023: 20 अगस्त 2023 को परीक्षा, 25 सितंबर 2023 को रिजल्ट
  • 2024: 7 जुलाई 2024 को परीक्षा, 31 जुलाई 2024 को रिजल्ट

बीते सालों का ट्रेंड देखें अगर तो आमतौर पर CTET का रिजल्ट परीक्षा के 3-4 हफ्ते बाद जारी किया जाता है. ऐसे में इस बार मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

कैसे चेक करें CTET Result 2026?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Public Notices” सेक्शन में जाएं.
  • “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • खुलने वाले पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?

  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • कैटेगरी
  • पेपर डिटेल्स
  • सेक्शन-वाइज मार्क्स
  • कुल अंक

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक लाने होंगे. वहीं SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% तक की छूट दी जाती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *