Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: हथियार की सफाई के दौरान चली गोली, पुलिस जवान की मौत

चाईबासा: जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के जवान अजय...

चाईबासा: जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाका की अपनी ही सर्विस राइफल इंसास से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जवान अजय किशोर खाका टोंटो थाना अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे. घटना के समय वे अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान राइफल से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें जा लगी. गोली लगने के तुरंत बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई.शहीद जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *