Click Here
Click Here
Click Here

अली कॉलोनी में ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन, विधायक विकास कुमार मुंडा ने दीं शुभकामनाएँ

  बुंडू (रांची): आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के प्रतीक पर्व ईद के मौके पर बुंडू के अली कॉलोनी स्थित अयूब हाउस...

 

बुंडू (रांची): आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के प्रतीक पर्व ईद के मौके पर बुंडू के अली कॉलोनी स्थित अयूब हाउस में भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई दी.

कार्यक्रम में पहुँचने पर विधायक का स्थानीय लोगों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया. इस दौरान विधायक ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और उनका हालचाल जाना.

शांति और एकता का दिया संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि ईद का पर्व समाज में शांति, प्रेम और एकता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि अली कॉलोनी का यह आयोजन हमारी साझी संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण है. बुंडू और तमाड़ की पहचान यहां की आपसी एकता और भाईचारे से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष जमील अंसारी, विधायक के सहयोगी अरविंद कुमार, प्रदीप मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मो. अशरफ अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. साथ ही मो. अरशद कमरू जवां, मो. जमील, मो. अनामुल, मो. आलम, मो. मुश्ताक, रुकसाना खातून, मो. मनीर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *