कोडरमा: घरेलू कलह से टूटी 60 साल की महिला, खुद को आग लगाकर की जान देने की कोशिश

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू कलह और...

Koderma
बहू की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध सास ने उठाया खौफनाक कदम

Koderma:  जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू कलह और लगातार विवाद से परेशान होकर एक 60 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है.

घरेलू विवाद से परेशान थी महिला

पीड़िता की पहचान समलडीह निवासी जनार्दन राम की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी अपने पति और छोटे बेटे-बहू के साथ रहती थीं. पिछले कुछ समय से घर में बेटे और बहू के साथ उनका विवाद चल रहा था.परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, बहू द्वारा कथित रूप से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.

50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी महिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर है. उनका शरीर 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर किया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: झारखंड: नवनियुक्त सरकारी सेवकों को निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ लेना अनिवार्य, संकल्प जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *