कोडरमा: स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने में जनप्रतिनिधियों और जल सहियाओं की अहम भूमिका-रंजीता हेम्ब्रम

Koderma: बिरसा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की...

कोडरमा
स्वच्छ भारत मिशन

Koderma: बिरसा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की अभियान निदेशक रंजीता हेम्ब्रम ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों, जल सहियाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया.

जनभागीदारी पर जोर

रंजीता हेम्ब्रम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जन-आंदोलन है. उन्होंने जल सहियाओं से गांव-गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय समुदायों को अभियान से जोड़ने की अपील की.

माहवारी स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर चर्चा

संवाद के दौरान माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) और कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. ग्राम पंचायतों में भस्मक यंत्र (इंसीनरेटर) की स्थापना तथा स्वच्छता योजनाओं को GPDP में शामिल करने की बात कही गई.

ODF Plus 5-स्टार लक्ष्य

अभियान निदेशक ने अगस्त तक जिले के सभी गांवों को ODF Plus 5-स्टार श्रेणी में शामिल करने के लिए मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया. साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया.

ALSO READ: हजारीबाग: DC ने भूमि अभिलेखों की सुरक्षा, सत्यापित प्रतियों के निर्गमन और निबंधन प्रक्रिया में पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, जल सहियाएं और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *