लातेहार: झारखंड नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत आज लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया अत्यंत उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है. सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां मतदाता अपने भविष्य की सरकार चुनने के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं.
SP खुद बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जिले के एसपी कुमार गौरव खुद बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.
एसपी ने कहा सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही, पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं. सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
SP ने जिलेवासियों से की अपील
एसपी कुमार गौरव ने जिलेवासियों से अपील की कि वे निर्भीक होकर घर से निकलें. उन्होंने कहा,यह लोकतंत्र का महापर्व है, और आपकी एक-एक वोट शहर की सूरत बदलने की ताकत रखती है. शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है और इसमें भागीदारी निभाना आपका कर्तव्य.
