लातेहार पुलिस की कार्रवाई: फरार राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपका इशतेहार, कुर्की की चेतावनी

लातेहार: पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. न्यायालय के आदेश और...

Latehar Police
अपराधियों के घर इशतेहार चिपकाती पुलिस

लातेहार: पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. न्यायालय के आदेश और एसपी कुमार गौरव के कड़े दिशा-निर्देशों के बाद, पुलिस ने सोमवार को विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस की टीम ने चंदवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर फरार चल रहे
राहुल सिंह, मनोहर सिंह और तेजलाल सिंह शामिल हैं.

आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू

कार्रवाई के दौरान चंदवा पुलिस की टीम ने संबंधित गांवों में मुनादी भी कराई. स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल बजाकर यह घोषणा की गई, कि ये अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और कानून की नजर में भगोड़े हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से जनता को भी संदेश दिया है कि अपराधियों को शरण देना अपराध की श्रेणी में आता है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है. यदि ये तीनों अपराधी एक निश्चित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस इनके खिलाफ धारा 83 के तहत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी.

यह भी पढ़ें: अफवाह के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प, पुलिस पर हमला और लाठीचार्ज

सम्बंधित ख़बरें

रांची : चैती छठ की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने तालाबों का किया निरीक्षण Ranchi: Preparations for Chaitra Chhath are in full swing, Municipal Commissioner inspects ponds Ranchi: चैती छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शहर के कई तालाबों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर), तेतरटोली तालाब और दिव्यायन तालाब का जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखा और पूजा समितियों से भी बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा. बचे हुए काम करें जल्द पूरा : नगर आयुक्त नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निर्देश दिया कि सभी बचे हुए काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं, ताकि छठ पूजा के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो और वे साफ-सुथरे व सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें. बड़ा तालाब में सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई, लेकिन इसे लगातार जारी रखने को कहा गया. साथ ही घाटों पर गहरे पानी में बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और अच्छी रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. आसपास के रास्तों की सफाई और पानी का छिड़काव भी सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही अवैध निर्माण और गोदामों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए. 1200 सफाई कर्मी को लगाया गया तेतरटोली तालाब में भी सफाई संतोषजनक रही. यहां तालाब की गहराई को देखते हुए बैरिकेडिंग और लाल रिबन लगाने को कहा गया. साथ ही लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया कि पूजा सामग्री विसर्जन कुंड में ही डालें. दिव्यायन तालाब में सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधारोपण करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने और नाली व पाथवे के काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि छठ के दौरान सभी घाटों को साफ, सुरक्षित और रोशनी से भरपूर बनाना नगर निगम का लक्ष्य है. इसके लिए अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने को कहा गया है. छठ पूजा की तैयारियों के तहत शहर के 26 तालाबों में 98 चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं. करीब 1200 सफाई कर्मी सफाई अभियान में लगे हैं और सभी घाटों की लाइटों को ठीक किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *