Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में धूमधाम से मना सरहुल महोत्सव, अर्जुन मुंडा समेत कई नेता शामिल

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बिरसा चौक डाटम में बिरसा मुंडा सरना समिति द्वारा सरहुल महोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत बिरसा चौक डाटम में बिरसा मुंडा सरना समिति द्वारा सरहुल महोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और आदित्यपुर महापौर संजय सिंह सरदार शामिल हुए. तिरुलडीह शहीद चौक पर अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान नेताओं ने शहीद अजीत महतो, धनंजय महतो और स्वर्गीय अनिल गोप की प्रतिमाओं तथा बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग जुटे, जहां आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली.

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वे सरहुल के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे. तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा के नेतृत्व में उनका स्वागत अंगवस्त्र और फूलमाला देकर किया गया. इस दौरान शहीद चौक पर स्थित शहीद अजीत महतो, धनंजय महतो और भाजपा नेता अनिल गोप की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. समर्थकों ने “अर्जुन मुंडा जिंदाबाद” के नारे भी लगाए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरहुल एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो विशेष रूप से जनजातीय समुदाय द्वारा मनाया जाता है और प्रकृति से जुड़ा हुआ है. उन्होंने सभी से त्योहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की अपील की. साथ ही नशीले पदार्थों से दूर रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से ही अच्छे परिवार और समाज का निर्माण होता है.

इस मौके पर स्वर्गीय विधायक साधु महतो की पत्नी सारथी महतो, पप्पू वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के विजय कुईरी, कुकड़ू भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी, समाजसेवी मंगल सिंह मुंडा, भरत चंद्र महतो सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *