Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची जेल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण: बंदियों के स्वास्थ्य सुविधाओं की हुई गहन जांच

Ranchi : बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने के...

Ranchi : बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए सोमवार को डालसा (DALSA) और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशों पर की गई. निरीक्षण टीम में डालसा सचिव राकेश रौशन और सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें : रांची : छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले ट्यूशन टीचर अमरेंद्र को 5 वर्ष की सजा

टीम ने बीमार बंदियों से व्यक्तिगत रूप से की मुलाकात

टीम ने अस्पताल वार्ड में भर्ती बीमार बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. उनके इलाज की प्रगति और मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. वहीं अस्पताल में एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर जैसी आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता जांची गई. इसके साथ ही रात के समय डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में बंदियों को तुरंत इलाज मिल सके. डालसा टीम ने जेल की रसोई का भी निरीक्षण किया. बंदियों को दिए जाने वाले भोजन का स्वाद और उसकी पौष्टिकता की जाँच की गई. टीम ने महिला वार्ड का दौरा कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में बैंक निभाएं सार्थक भूमिका: वित्त मंत्री

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *