आसमानी बिजली ने छीनी जान, झामुमो कार्यकर्ता दांसर बांदिया को नम आंखों से श्रद्धांजलि

सरायकेला: कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के पुतुलपीड़ गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता दांसर बांदिया का बीते गुरुवार शाम आसमानी बिजली...

सरायकेला: कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के पुतुलपीड़ गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता दांसर बांदिया का बीते गुरुवार शाम आसमानी बिजली की चपेट में आने से निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरु समेत कई पार्टी कार्यकर्ता पुतुलपीड़ गांव पहुंचे. इस दौरान विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया.

पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मौके पर सभी ने स्व. दांसर बांदिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अपने समर्पण, ईमानदारी और संघर्षशील स्वभाव के कारण वे पार्टी और समाज में एक सक्रिय और विश्वसनीय कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे. उनके निधन को झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.

विधायक दशरथ गागराई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दांसर बांदिया हमेशा पार्टी और समाज के लिए समर्पित रहे. उनकी कमी को पूरा कर पाना बेहद कठिन होगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, रावण सुम्बरूई, चुम्बरू हेम्ब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *