News Wave Desk: महीने के पहले दिन महंगाई से थोड़ी राहत मिली हैं. LPG सिलेंडर के दाम देशभर में घट गए हैं. फिलहाल यह राहत सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर वालों को ही मिल पाई हैं. घरेलू गैस जो 14.2 किलो रसोई में इस्तेमाल किए जाते है उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ हैं. वहीं कमर्शियल गैस जो की 19 किलो का है उसकी कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती हुई हैं. इससे छोटे व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं.

विभिन्न शहरों की कीमत
शहरों की बात करें तो कोलकाता में 209 रुपये की गिरावट कमर्शियल गैस में हुई हैं. वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपए कम हुई हैं. इस गिरावट के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिल जाएगा. नए दाम के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,728 रुपये में अब मिलेगा.
Also Read: JTET-2026 से पहले JAC का नया नियम, पुराने मोबाइल-ईमेल बंद होने पर पहले कराना होगा वेरिफिकेशन
