पाकुड़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान अहमदाबाद गांव निवासी राम रजवार, लड्डू रजवार, मोगलू रजवार और हनीफ रजवार के रूप में हुई है.
2013 से दर्ज था मामला
पुलिस के अनुसार इन सभी के खिलाफ वर्ष 2013 में मुफस्सिल थाना में रंगदारी मांगने और लूटपाट करने का मामला दर्ज किया गया था. लंबे समय से ये सभी फरार चल रहे थे.
Also Read: जल संकट पर मंथन, गिरिडीह में कार्यशाला के जरिए जल संरक्षण का संदेश
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अभियान जारी रखने की बात
थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

