रांची: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता लाने और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है. मुख्यालय द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, बल में कार्यरत कुल 68 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही, 24 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर सहायक कमांडेंट बनाया गया है.

जाने किसका हुआ तबादला और किसे मिली प्रोन्नति:
उप कमांडेंट के पद पर कार्यरत रंजन कुमार दास गुप्ता को एसएमपीए कोलकाता इकाई से बीएसएल बोकारो इकाई में भेजा गया है. जबकि रिजर्व बटालियन रांची के उप कमांडेंट जितेन्द्र जटोलिया को हैदराबाद एयरपोर्ट, डीएसटीपीएस दुर्गापुर के उप कमांडेंट शोहिल रफत को दिल्ली मेट्रो, एचईसी रांची इकाई के उप कमांडेंट सुरेश चौधरी को आरएचपी पिपरी, इंदौर एयरपोर्ट से सहायक कमांडेंट देवाशीष राय को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र, सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार को रिजर्व बटालियन नासिक से एसएसजी नोएडा, सहायक कमांडेंट सुभाष चंद्र गुप्ता को मुंबई एयरपोर्ट से प्रयागराज आदि इकाई में भेजा गया है. सुप्रिया रक्षित को सहायक कमांडेंट बनाते हुए एफबीपी फरक्का से इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र, संजीत कुमार को भिलाई इस्पात संयंत्र से रिजर्व बटालियन भिलाई, दुर्गापुर इस्पात संयंत्र से कामिनी तिवारी को सहायक कमांडेंट के पद पर रिजर्व बटालियन रांची तथा अजोय सिंघा राय को कोलकाता एयरपोर्ट से कोलकाता मुख्यालय भेजा गया है.

