Click Here
Click Here
Click Here

NH-39 की समस्याओं पर दिल्ली में अहम बैठक, सांसद विष्णु दयाल राम ने NHAI चेयरमैन से की मुलाकात

पलामू: नई दिल्ली में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से मुलाकात कर...

पलामू: नई दिल्ली में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की सड़क समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की. इस बैठक का मुख्य केंद्र एनएच-39 पर जारी निर्माण कार्य, फ्लाईओवर में आई दरारें और स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा से होने वाली असुविधाएं रहीं. सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की मांगों को प्रमुखता से रखते हुए अधूरे पड़े सड़क कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

टोल प्लाजा पास से स्थानीय लोगों को राहत

चर्चा के दौरान एनएच-39 पर जोरकट स्थित टोल प्लाजा का मुद्दा प्रमुखता से उठा. निर्णय लिया गया कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए विशेष पास बनाए जाएंगे. इसके लिए एनएचएआई और जिला प्रशासन के समन्वय से विशेष कैंप लगाए जाएंगे, ताकि संबंधित लोगों को सुगमता से पास वितरित किए जा सकें और उन्हें टोल आवाजाही में राहत मिल सके.

प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण को मिली सहमति

डालटनगंज बाईपास फोरलेन सड़क पर यातायात सुगमता के लिए दो महत्वपूर्ण स्थानों पर फ्लाईओवर (VUP) निर्माण की सहमति बनी है. इसमें डालटनगंज-पांकी रोड (पोखराहा) और डालटनगंज-बैरिया-पाटन रोड (जोड़) के क्रॉसिंग पॉइंट शामिल हैं, जहां पथ निर्माण विभाग की सड़कों का मिलान होता है.

Also Read: रांची समाहरणालय में भारी गहमागहमी: पार्षदों ने ली शपथ, अब डिप्टी मेयर के चुनाव पर टिकी सबकी नजरें!

अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

इसके साथ ही हिसरा पोखराहा से जोरकट, चियांकी शहरी क्षेत्र, सिंगरा कलां और पंडवा-राजहरा जैसे क्षेत्रों में रुके हुए लगभग 6.5 किलोमीटर के अधूरे निर्माण कार्यों को पुनः प्रारंभ कर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

बरहमोरिया फ्लाईओवर दरार मामले की होगी जांच

एनएच-39 पर बरहमोरिया के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर में दरार आने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने जांच की मांग की. इस पर चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि दिल्ली से एक उच्चस्तरीय तकनीकी टीम गठित की जाएगी, जो स्थल पर जाकर बारीकी से जांच करेगी. टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर एनएचएआई दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और फ्लाईओवर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *