सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना भारतीय नववर्ष

  सरायकेला : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में भारतीय नव वर्ष पारंपरिक उत्साह से मनाया...

 

सरायकेला : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में भारतीय नव वर्ष पारंपरिक उत्साह से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्र-छात्राएँ, आचार्य-दीदीजी शामिल हुए और नगर भ्रमण कर वातावरण को भक्तिमय बनाया.

प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने इस दिन का महत्व बताते हुए कहा कि इसी तिथि पर प्रभु श्रीराम, शकारी विक्रमादित्य और महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ तथा डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और प्रभु झूलेलाल जी की जयंती भी है. उप प्रधानाचार्य तुषार कांत आचार्य सहित विद्यालय परिवार ने सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित कर नव वर्ष की मंगलकामनाएँ दीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *