बोकारो: उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर बोकारो जोन में प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से संदिग्ध मोबाइल नंबरों को चिन्हित कर उनका सत्यापन किया गया. इसके आधार पर कई जगहों पर छापेमारी कर अपराधियों की धरपकड़ की गई.

Also Read : बजट सत्र में उठा एमजीएम अस्पताल का जल संकट. बोरिंग पर बोरिंग, अब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तैयारी
15 केस दर्ज, लाखों रुपये और सैकड़ों उपकरण बरामद
एक अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 तक चले इस अभियान में 15 मामले दर्ज किए गए और 57 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के दौरान 132 मोबाइल फोन, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड और 4.67 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. पुलिस ने संकेत दिया है कि साइबर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

