बजट सत्र में उठा एमजीएम अस्पताल का जल संकट. बोरिंग पर बोरिंग, अब वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तैयारी

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर में पानी की समस्या...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर में पानी की समस्या का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि जल संकट के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और ऑपरेशन तक टलने की नौबत आ रही है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज की इमारत ऊंचाई पर स्थित है, जिस कारण बोरिंग कराने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं निकल पा रहा है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर टाटा स्टील के निदेशक से बातचीत हुई है और छह महीने के भीतर अस्पताल को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन मिला है. साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. विधायक मंगल कालिंदी ने सुझाव दिया कि जिले के जनप्रतिनिधि मिलकर डिमना लेक से पानी आपूर्ति का समाधान निकाल सकते हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि मरीजों के इलाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कर लिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *