रांची में साइबर ठगी का बड़ा मामला: बुजुर्ग के खाते से 8.07 लाख उड़ाए

– योनो एक्टिवेशन के डेढ़ घंटे के भीतर साफ हुआ खाता, बैंक से जुड़े मैसेज के बाद बनी ठगी की साजिश Ranchi:...

– योनो एक्टिवेशन के डेढ़ घंटे के भीतर साफ हुआ खाता, बैंक से जुड़े मैसेज के बाद बनी ठगी की साजिश

Ranchi: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 8.07 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित गणेश लाल भगत (65) जो अशोक नगर निवासी हैं, ने इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित के अनुसार वे डोरण्डा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में अपने खाते से 1.50 लाख रुपये की निकासी करने गए थे. उनके खाते में एलआईसी से लिया गया 11.25 लाख रुपये का लोन और पेंशन की राशि जमा थी. इसी दौरान उनका योनो ऐप ब्लॉक हो गया, जिसे बैंक कर्मचारियों की मदद से दोबारा चालू कराया गया. लेकिन बैंक से निकलने के करीब डेढ़ घंटे के भीतर ही उनके खाते से अवैध निकासी शुरू हो गई. जब वे अपर बाजार में ऑनलाइन भुगतान करने लगे, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

ये भी पढ़ें : हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रजरप्पा मंदिर में प्रशासन की कार्रवाई तेज, 254 दुकानों को हटाने का दिया नोटिस

पहले आए संदिग्ध मैसेज

पीड़ित ने बताया कि उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबरों से बैंक से जुड़े संदिग्ध मैसेज मिले थे. उसी दौरान योनो ऐप भी बंद हो गया था. आशंका जताई जा रही है कि साइबर ठगों ने इसी प्रक्रिया के दौरान उनके खाते तक पहुंच बना ली. घटना का पता चलते ही पीड़ित ने बैंक से संपर्क किया, जहां से उन्हें 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने को कहा गया. कई बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद वे साइबर सेल पहुंचे, जहां से उन्हें साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें : कोयला माफियाओं में हड़कंप : कतरास में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मुहानों को भरने का सख्त आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *