Click Here
Click Here
Click Here

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने नामकुम अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर सख्ती के निर्देश

रांची: रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की...

Namkum zonal office
डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने नामकुम अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

रांची: रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति और लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी किए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी की जांच की और सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने की हिदायत दी. साथ ही कैश बुक, सर्विस बुक, आगत-निर्गत पंजी और अतिक्रमण पंजी का भी अवलोकन किया। प्रधान सहायक को लॉग बुक को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया.

लंबित मामलों को तत्काल निपटाने का दिया आदेश

सबसे गंभीर मामला निम्नवर्गीय लिपिक राम चरित्र मिस्त्री का सामने आया, जो पिछले छह माह से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए. इस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए अंचल अधिकारी को उनके खिलाफ तत्काल आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों और आम नागरिकों के आवेदनों के निष्पादन में हो रही देरी पर भी कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन माह से अधिक समय तक लंबित मामलों को तत्काल निपटाया जाए. विशेष रूप से 10 डिसमिल से कम भूमि के मामलों में देरी होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उपायुक्त ने यह भी कहा कि आम लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही या जानबूझकर देरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने अंत में स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन आम जनता को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: सिल्ली में जनता दरबार बना न्याय का मंच: 8 भूमि विवादों का त्वरित निपटारा, बिछड़े परिवारों को भी मिलाया साथ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *