CAG रिपोर्ट से बड़ा खुलासा: हजारों करोड़ की गड़बड़ी, हेमंत सरकार पर भाजपा का तीखा हमला

Ranchi: सीएजी रिपोर्ट में सामने आई हजारों करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने हेमंत...

Ranchi: सीएजी रिपोर्ट में सामने आई हजारों करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य में “घोटालों की श्रृंखला” खड़ी हो रही है और वित्तीय कुप्रबंधन अपने चरम पर है. आदित्य साहू ने कहा कि एक तरफ सरकार पैसों की कमी का रोना रोती है और केंद्र पर आरोप लगाती है, लेकिन सीएजी की रिपोर्ट सच्चाई उजागर कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक 14वें वित्त आयोग के 486 करोड़ रुपये नियम नहीं बनने के कारण राज्य को नहीं मिल पाए, जबकि 258 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं किए गए.

गांवों के विकास के लिए मिले पैसों में गड़बड़ी : आदित्य साहू

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि गांव और पंचायतों के विकास के लिए मिले पैसों में गड़बड़ी हुई है. पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता बरती गई और योजनाओं का सोशल ऑडिट भी नहीं कराया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि 7592 करोड़ रुपये के उपयोगिता प्रमाण पत्र तक जमा नहीं किए गए हैं, जो गंभीर लापरवाही को दिखाता है.

वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : आदित्य साहू

हेमंत सरकार पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आम लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. युवाओं की नौकरियां रद्द हो रही हैं, स्कूलों में शिक्षक, किताब और ड्रेस की कमी है, अस्पतालों में दवाई, डॉक्टर और एम्बुलेंस नहीं हैं, किसानों को धान का पैसा नहीं मिल रहा. आदित्य साहू ने मांग की कि सरकार वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करे और हजारों करोड़ रुपये के कथित घोटालों की CBI जांच कराई जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *