रामनवमी पहाड़ के पास हादसा, पहाड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

    सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी पहाड़ के पास एक दुखद हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो...

 

 

सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी पहाड़ के पास एक दुखद हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटरा गांव निवासी सुखनाथ सिंह रामनवमी का मेला देखने पहाड़ पर गए थे. इसी दौरान अचानक आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई. मौसम खराब होने पर वहां मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे, उसी क्रम में सुखनाथ सिंह का पैर फिसल गया और वे पहाड़ से गिर पड़े.

घटना के समय अंधेरा और खराब मौसम के कारण आसपास के लोगों की नजर उन पर नहीं पड़ी और वे रातभर वहीं पड़े रहे. अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब उन पर पड़ी, तब उन्हें तुरंत उठाकर इलाज के लिए कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिजनों के अनुसार, मृतक के चाचा के बेटे रुद्र सिंह ने बताया कि सुखनाथ सिंह रामनवमी देखने गए थे और अचानक हुए मौसम परिवर्तन के कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *