Hazaribagh: विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “नशा मुक्त भारत अभियान – मिशन स्पंदन” के अंतर्गत दादी प्रकाशमनी जी की पावन स्मृति में आयोजित “दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान” में इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति का संकल्प लिया. उन्होंने यह भी प्रतिज्ञा की कि वे अपने महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः नशामुक्त बनाएंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे.
नशे से दूर रहने की छात्रों से अपील
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें.
सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और “नशा मुक्त परिसर, नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित सभी लोगों ने इस जनजागरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया.
ALSO READ:हजारीबाग: बीमा कर्मचारी संघ का LIC कार्यालय पर द्वार प्रदर्शन, श्रम संहिताएं वापस लेने की मांग
