मेदिनीनगर में भीषण आग, जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों की संपत्ति को नुकसान 

पलामू: शहर के रांची रोड स्थित रेडमा इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से एक किराना दुकान पूरी तरह जलकर...

पलामू: शहर के रांची रोड स्थित रेडमा इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से एक किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

देर रात लगी आग

जानकारी के अनुसार रेडमा स्थित परशुराम जनरल स्टोर में गुरुवार रात करीब एक बजे आग लग गई. हालांकि दुकान मालिक नागेन्द्र पाण्डेय और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी करीब 2:45 बजे मिली. आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था.

Also Read: जमशेदपुर पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: एक साथ 16 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

दुकान का 90 प्रतिशत सामान जला

अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे दो डीप फ्रीज, दो सामान्य फ्रिज, राशन सामग्री, स्टेशनरी सामान, बच्चों के खिलौने और कोल्ड ड्रिंक्स सहित करीब 90 प्रतिशत सामान जल गया. इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

आसपास की संपत्ति बची

दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया. दुकान के बगल में स्थित कार्यालयों और राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के दफ्तर सहित करीब 15 लाख रुपये की अन्य संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया गया.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार रात में धुआं और आग की लपटें दिखने के बाद घटना का पता चला.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *