Ranchi : घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कुमार रजत ने बैठक की. यह बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर की गई, जिसमें जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे. बैठक में उरांव, आनंद और इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसियों के लंबित बैकलॉग की समीक्षा की गई. समीक्षा में इंद्रप्रस्थ में 4164, आनंद में 6800 और उरांव एजेंसी में 3733 सिलेंडरों की डिलीवरी लंबित पाई गई. एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र लंबित डिलीवरी पूरी करें.
यह भी पढ़ें : रांची: संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की की मौत, सचिवालयकर्मी महिला शव लेकर पहुंची गांव, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
घरेलू गैस की होम डिलीवरी पर जोर
साथ ही IOCL प्रतिनिधि को एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया. भीड़ नियंत्रण के लिए एजेंसियों को होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को घर बैठे सुविधा मिल सके.
यह भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर अमित शाह का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत
