चतरा: मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, 5 लाख की नकली शराब जब्त, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार

चतरा: उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी अवैध शराब फैक्ट्री...

चतरा: उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान करीब पांच लाख रुपये की नकली शराब जब्त की गई है और अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तीया गांव में की गई.

गुप्त सूचना पर छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार तस्कर अनिल यादव के घर में अवैध शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की जा रही थी.

बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से 1318 बोतलों में भरी 567 लीटर नकली शराब बरामद की गई, जिसे रॉयल स्टेग व्हिस्की के नाम पर तैयार किया गया था. इसके अलावा नकली स्टिकर . ढक्कन और करीब 35 लीटर कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया.

Also Read: बजट सत्रः जेटेट पर आमने-सामने बाबूलाल और सुदिव्य, हर साल परीक्षा की मांग, मंत्री बोले- छात्रों को भड़काया गया

तीन तस्कर गिरफ्तार, कई फरार

कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कई अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. फरार तस्करों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

बिहार में खपाने की थी तैयारी

उत्पाद अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तस्कर इस नकली शराब की खेप को ड्राई स्टेट बिहार में खपाने की तैयारी में थे. इससे एक बड़े नेटवर्क का संकेत मिल रहा है.

DC के निर्देश पर कार्रवाई

उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई डीसी कीर्ति श्री के निर्देश पर की गई है. सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग और वशिष्टनगर जोरी थाना की पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *