रांची: रांची समाहरणालय आने वाले लोगों को अब आधुनिक लिफ्ट की सुविधा मिलेगी. गुरुवार को DC-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया और इसे आम लोगों तथा कर्मचारियों के उपयोग के लिए शुरू कर दिया. समाहरणालय में ब्लॉक-A में 2 और ब्लॉक-B में 3, यानी कुल 5 आधुनिक लिफ्ट शुरू की गई हैं. इससे अब लोगों को अलग-अलग मंजिलों पर स्थित दफ्तरों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी. उद्घाटन के दौरान DC ने समाहरणालय के नवीनीकृत सभागार का भी निरीक्षण किया. नए रूप में तैयार सभागार में अब बैठकों और प्रशासनिक कार्यक्रमों का आयोजन पहले से अधिक सुविधाजनक तरीके से किया जा सकेगा. DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि समाहरणालय में हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपने काम से आते हैं. ऐसे में लिफ्ट शुरू होने से खासकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. नई लिफ्टों में आधुनिक तकनीक लगाई गई है. इनमें सेल्फ रेस्क्यू सिस्टम भी है. अगर अचानक बिजली चली जाती है, तो लिफ्ट अपने-आप नजदीकी मंजिल तक पहुंच जाएगी, जिससे अंदर फंसे लोग सुरक्षित बाहर निकल सकेंगे.
रांची समाहरणालय में शुरू हुई आधुनिक लिफ्ट सुविधा, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
रांची: रांची समाहरणालय आने वाले लोगों को अब आधुनिक लिफ्ट की सुविधा मिलेगी. गुरुवार को DC-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने नवनिर्मित लिफ्ट...
सम्बंधित ख़बरें
