एमएमसीएच पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लगे लापरवाही का आरोप

Palamu:के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती...

Palamu:के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती हुई आरती देवी और उनके अजन्मे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतिका के पति पंचम कुमार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था और अनुभवहीन कर्मचारियों के भरोसे उनकी पत्नी को छोड़ दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई. पति का कहना है कि समय पर सही इलाज न मिलने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चा दोनों खो दिए. वे जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे.

दोषियों पर कारवाई की मांग 

​वार्ड पार्षद साहेब सिंह ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.​अस्पताल की लगातार खराब होती व्यवस्था अब पलामू उपायुक्त के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. स्थानीय लोग अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.

AlsoRead:पलामू: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात, डीसी ने प्रयासों को सराहा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *