मां की ममता शर्मसार, झाड़ियों में मिला नवजात का शव

चतरा: इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यह घटना इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज की है, जहां पीतीज विद्यालय...

चतरा: इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यह घटना इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज की है, जहां पीतीज विद्यालय के समीप झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Also Read: बजट सत्रः शक्ति प्रदर्शन कार्यों से हो न कि शब्दों से- हफीजुल अंसारी

ग्रामीणों ने देखा झाड़ियों में पड़ा नवजात का शव

मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इस घटना को लोगों ने मां की ममता को शर्मसार करने वाला कृत्य बताया. ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के पास स्थित झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना अन्य लोगों को दी गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *