गर्मी से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, जल संकट से राहत के लिए बड़ा प्लान लागू

रांची: आने वाली गर्मी को देखते हुए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट हो गया है. शहरवासियों को पानी की कमी से...

Municipal Corporation Ranchi
पानी की टंकी

रांची: आने वाली गर्मी को देखते हुए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट हो गया है. शहरवासियों को पानी की कमी से राहत देने के लिए निगम ने विशेष “ग्रीष्म कार्ययोजना” लागू कर दी है. इसका मकसद है कि शहर के हर इलाके में लोगों को बिना रुकावट के पर्याप्त पानी मिल सके. नगर निगम के अनुसार, यह योजना पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है, ताकि किसी भी क्षेत्र में जल संकट न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

चापाकलों की मरम्मत और निगरानी तेज

  • शहर में लगे 2507 चापाकलों को चालू हालत में रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.
  • मरम्मत के लिए 7 विशेष टीमों का गठन किया गया है.
  • शिकायत मिलने पर 24 घंटे के अंदर समाधान किया जा रहा है.
  • अब तक 36 चापाकलों को ठीक कर फिर से चालू किया जा चुका है.
  • HYDT और मिनी HYDT की नियमित देखरेख.
  • जलापूर्ति के अहम स्रोत HYDT और मिनी HYDT पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है.
  • 181 HYDT और 1611 मिनी HYDT की सफाई और मरम्मत जारी.
  • अब तक 11 HYDT और 48 मिनी HYDT दुरुस्त किए गए.
  • जहां यूनिट बंद हैं, वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है.
  • पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकर सेवा.
  • जिन इलाकों में गर्मी में पानी की दिक्कत होती है, वहां विशेष व्यवस्था की गई है.
  • 65 पानी के टैंकर नियमित रूप से सप्लाई कर रहे हैं.
  • हर टैंकर के लिए तय रूट (बीट प्लान) बनाया गया है.
  • जरूरत पड़ने पर मुफ्त पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है.
  • लीकेज पर सख्ती, पानी की बचत पर जोर.
  • नगर निगम पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी सक्रिय है.
  • 1 मार्च 2026 से अब तक 42 लीकेज ठीक किए गए.
  • टीमें लगातार पाइपलाइन की जांच कर रही हैं.
  • अवैध जल उपयोग पर कार्रवाई.
  • जल संकट को देखते हुए निगम अवैध गतिविधियों पर सख्त हो गया है.
  • अवैध कनेक्शन और बोरिंग पर कार्रवाई.
  • बिना अनुमति चल रहे जार वाटर प्लांट पर निगरानी.

नगर निगम ने की लोगों से अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है—

  • पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.
  • बेवजह पानी बर्बाद न करें.
  • जिनका कनेक्शन नियमित नहीं है, वे जल्द ठीक कराएं.
  • जार वाटर प्लांट संचालक 31 मार्च 2026 तक NOC जरूर लें, वरना कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : पर्व-त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान, बड़ी मात्रा में महुआ शराब विनिष्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *