बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महापौर ने अधिकारियों संग की बैठक

Ranchi: नगर निगम क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जल-जमाव, गंदगी और मच्छरों के बढ़ते खतरे से निपटने को लेकर आज नगर...

Ranchi Nagar Nigam
महापौर ने अधिकारियों संग की बैठक

Ranchi: नगर निगम क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जल-जमाव, गंदगी और मच्छरों के बढ़ते खतरे से निपटने को लेकर आज नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया, महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

कचरा उठाव व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

बैठक में सभी वार्डों की बड़ी और छोटी नालियों की बारिश से पहले व्यापक सफाई कराने, खुले नालों को स्लैब से ढकने, सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने और कचरा उठाव व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही जिन क्षेत्रों में नालियों पर अतिक्रमण है, वहां अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया.

नगर निगम ने उन संकरी गलियों पर भी फोकस किया है, जहां बड़ी कचरा गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं. ऐसे इलाकों में छोटे वाहन और रिक्शा गाड़ियों के जरिए नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है. इसके अलावा बड़े नालों की साप्ताहिक सफाई, नियमित फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव को भी प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया.

बैठक के दौरान महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम बारिश के मौसम को लेकर पूरी तैयारी में जुट चुका है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को जल-जमाव, गंदगी, मच्छरों के प्रकोप और कचरा उठाव जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कसमार के छह शिक्षकों को मिला सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *