नगर निकाय चुनाव: 23 फरवरी को झारखंड में कूरियर सेवाएं रहेगी बंद, मतदान के लिए एसोसिएशन का फैसला

रांची: झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए झारखंड कूरियर एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मतदान...

रांची: झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए झारखंड कूरियर एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मतदान के दिन यानी सोमवार 23 फरवरी को राज्य भर में कूरियर सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. यह निर्णय चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से लिया गया है.

कूरियर कार्यालय रहेंगे बंद 

शनिवार को झारखंड कूरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य एजेंडा निकाय चुनाव के दौरान कूरियर सेवाओं के संचालन पर विचार करना था. विचार-विमर्श के बाद एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि चुनाव के दिन राज्य के सभी कूरियर कार्यालय बंद रखे जाएंगे, ताकि कर्मचारी और संचालक बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने न केवल कूरियर संचालकों, बल्कि सभी झारखंडवासियों से अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है. अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान अवश्य करें और स्वायत्त शासन की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें.

ये रहे मौजूद 

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से प्रेम मित्तल अध्यक्ष, प्रदीप राजगड़िया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार पंकज, गंगेश ठाकुर, मिश्रा जी, अमरेन्द्र पप्पू, राजीव सिंह शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *