नगर निकाय चुनाव: राज्यपाल ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में डाला वोट

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, स्थित मतदान केंद्र पर जाकर...

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया.

उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कर ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आग्रह किया, जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील तथा प्रतिबद्ध हों.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *