Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: वार्ड 27 में समर्थकों की भिड़ंत, पुलिस का हल्का लाठीचार्ज, फिर शुरू हुई वोटिंग

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच मतदान जारी है. इसी क्रम में निगम के वार्ड संख्या...

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच मतदान जारी है. इसी क्रम में निगम के वार्ड संख्या 27 स्थित बुलाकी रोड के बूथ संख्या 1 और 2 पर दो वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक अचानक आमने-सामने आ गए.

नोकझोंक से मारपीट तक पहुंचा मामला

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट में बदल गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए मतदान केंद्र के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस झड़प में करीब चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.

प्रशासन की तत्परता से संभले हालात

सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन ओरांव और डीएसपी नीरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया.

दोबारा शुरू हुआ शांतिपूर्ण मतदान

मामले को लेकर डीएसपी नीरज सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोनों बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *