नाथन एलिस हुए बाहर, अब इन 3 खिलाड़ियों पर CSK की नजर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग...

CSK
चेन्नई सुपर किंग्स टीम

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. टीम के CEO कासी विश्वनाथन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गई है. एलिस खासकर डेथ ओवर्स में CSK के लिए अहम भूमिका निभाते थे. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि पहले ही मथीशा पथिराना टीम छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स में जा चुके हैं.

CSK के पास ये हो सकते हैं 3 ऑप्शन

  • ओटनील बार्टमैन

दक्षिण अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन CSK के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन माने जा रहे हैं. हालांकि IPL में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने PSL में टीम जॉइन की थी, लेकिन अगर CSK ऑफर देती है तो उनके टीम से जुड़ने की संभावना ज्यादा है. इसके अलावा, वह CSK की सिस्टर टीम टेक्सास सुपर किंग्स से भी जुड़े हुए हैं, जिससे फ्रेंचाइजी के लिए उन्हें साइन करना आसान हो सकता है.

  • जेराल्ड कोएट्जी

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि IPL ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. अगर वह फिट रहते हैं, तो CSK के लिए मजबूत ऑप्शन बन सकते हैं.

  • सीन एबॉट

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर तेज गेंदबाज सीन एबॉट भी रेस में शामिल हैं. इन्होंने BBL 2025-26 में 10 मैच में 11 विकेट लिए थे. एबॉट लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अच्छी लय में हैं. CSK को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों पर भरोसा रहता है, इसलिए यह ऑप्शन मजबूत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बुमराह के लिए BCCI का खास प्लान, A+ कैटेगरी हटने के बाद क्या होगा सुधार?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *