नवरात्रि 2026: घर और परिवार को भेजें चैत्र नवरात्रि के भरे संदेश

News Desk: हिंदू धर्म में चैत्र माह को अत्यंत पवित्र और खास माना जाता है, क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की...

navratri wishes
navratri wishes

News Desk: हिंदू धर्म में चैत्र माह को अत्यंत पवित्र और खास माना जाता है, क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और साथ ही चैत्र नवरात्रि का शुभ पर्व भी मनाया जाता है. हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और इसका समापन नवमी तिथि को रामनवमी के साथ होता है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगी. ये पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए समर्पित होते हैं. इस दौरान घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का माहौल बना रहता है. श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विराजमान होती हैं, इसलिए इन दिनों की पूजा का विशेष महत्व होता है. सच्चे मन से उपासना करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस पावन अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम और सौहार्द को भी बढ़ाते हैं. आप भी इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी माता भक्तों को इन संदेशों के जरिए चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

अपनों को भेजें ये चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

  • मां दुर्गा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे, और आपका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाए. 
  • इस नवरात्रि, आपके घर में खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो. 
  • मां चामुंडा का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे और संकट दूर हों. 
  • आपकी मेहनत और लगन हमेशा सफल हो, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. 
  • मां दुर्गा आपके जीवन में उजाला लाएं और अंधकार दूर करें. 
  • यह नवरात्रि आपके लिए नए अवसर और खुशियों का संदेश लेकर आए. 
  • मां की भक्ति से आपका मन सदा शांत और प्रफुल्लित रहे. 
  • दुर्गा पूजा का यह पावन अवसर आपके परिवार में प्रेम और आनंद बढ़ाए. 
  • मां की शक्ति से हर कठिनाई आसान हो जाए, और जीवन खुशहाल बने. 
  • इस चिट नवरात्रि, आपके सभी मनोकामनाएं पूरी हों और आपका भविष्य उज्ज्वल हो.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *