रांचीः राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कार्यरत नीड बेस्ड लेक्चरर ( घंटी आधारित शिक्षक) अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं. मुख्यमंत्री आवास के समीप बड़ी संख्या में एकत्रित इन शिक्षकों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा जारी पॉलिटेक्निक लेक्चरर नियुक्ति विज्ञापन का विरोध जताया.
लेक्चररों का क्या है कहना
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि नई नियमावली उनके साथ अन्यायपूर्ण है, जिससे वर्षों से सेवा दे रहे लेक्चररों का भविष्य संकट में पड़ सकता है. उनका कहना है कि जब उनकी नियुक्ति हुई थी, तब निर्धारित नियमों के तहत ही चयन किया गया था, लेकिन अब नई और उच्च अर्हताएं लागू कर देना उनके साथ अन्याय है.


