Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: कॉलेज छात्राओं को भी मिलेगा सावित्री बाई फूले योजना का लाभ, JPSC कट-ऑफ डेट का मुद्दा भी उठा

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अनुदानित स्कूलों में सावित्री बाई फूले योजना का...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अनुदानित स्कूलों में सावित्री बाई फूले योजना का लाभ दिए जाने का मामला उठाया. इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि संकल्प में कॉलेज का जिक्र नहीं है.

अगली कैबिनेट बैठक में कॉलेजों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिससे 11वीं और 12वीं की छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सके. अगले दो से तीन महीनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. अब तक इसके लिए 6.51 लाख आवेदन आए हैं, जिनमें 4.56 लाख को भुगतान हो चुका है.

सरकार से अनुदानित स्कूलों की सभी छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है. प्राप्त सभी आवेदनों का भुगतान मार्च तक कर दिया जाएगा. करीब नौ लाख बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा. यह योजना समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के नाम पर संचालित है.

JPSC के कट-ऑफ डेट का मुद्दा उठा 

वहीं, विधायक प्रदीप यादव ने JPSC के कट-ऑफ डेट का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए कट-ऑफ डेट 2018 कर दी गई है, जिससे हजारों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे. सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पिछले कैबिनेट की बैठक में इस पर गंभीरता से चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री भी इस विषय पर गंभीर हैं. जो अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट नहीं गए हैं, उन्हें भी प्रक्रिया में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा.

इधर, विधायक सुरेश पासवान ने पुनासी जलाशय से पानी चालू करने की मांग भी सदन में उठाई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *