Pakur: पाकुड़ में नवनियुक्त एसपी अनुदीप सिंह ने लिट्टीपाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली.
विधि व्यवस्था और गश्ती पर विशेष जोर
इस दौरान थाना प्रभारी को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा नियमित रूप से मुस्तैदी के साथ गश्ती करने का निर्देश दिया गया.
इसके अतिरिक्त थाना परिसर में उपलब्ध और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई.
