Click Here
Click Here
Click Here

NEWSWAVE IMPACT : नाबालिग समेत मां बाप के साथ मारपीट मामले में DLSA ने रातू थानेदार के रवैये पर DSP से मांगा जवाब

Ranchi: Newswave Jharkhand में चलाई गई खबर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने संज्ञान लिया है. अपराधियों के द्वारा माता-पिता समेत...

मारपीट
NEWSWAVE IMPACT : नाबालिग समेत मां बाप के साथ मारपीट मामले में DLSA ने रातू थानेदार के रवैये पर DSP से मांगा जवाब

Ranchi: Newswave Jharkhand में चलाई गई खबर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने संज्ञान लिया है. अपराधियों के द्वारा माता-पिता समेत नाबालिग बच्ची के साथ बर्बरता पर रातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने मामले पर रातू थानेदार के रवैये पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव राकेश रौशन ने DSP से जवाब तलब किया है. दरअसल,  मामला 28 जून का है जहां अपराधियों ने माता-पिता समेत एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की थी. मारपीट इतनी हद तक की गई थी कि माता-पिता समेत नाबालिक बच्ची को गंभीर चोटे पहुंची है. तीनों लहूलुहान हो गए थे इस मामले में रातु थाने प्राथमिकी दर्ज की गई थी. लेकिन रातू थानेदार आदिकांत महतो के उदासीन रवैया के वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई.

DLSA सचिव राकेश रोशन ने लिया संज्ञान

मामले को Newswave Jharkhand ने प्रमुखता से उठाया था. जहां DLSA सचिव राकेश रोशन ने संज्ञान लेते हुए रातू के थानेदार आदिकांत महतो की इस रवैया पर DSP से जवाब मांगा है सचिव राकेश रौशन ने Newswave को यह भी बताया है कि यदि मामले को लेकर पुलिस संवेदनशील नहीं नजर आती है तो पीड़ित से आवेदन लिया जाएगा.

NEWSWAVE IMPACT
NEWSWAVE IMPACT

आपको बताते चले की राजधानी में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार आला अधिकारी कार्रवाई के निर्देश देते आ रहे हैं, वहीं हर तबके को न्यायिक सुरक्षा मिले यह सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है. 

ALSO READ: राजधानी रांची में डिजिटल गुलामी, अब ई-रिक्शा भी चीन की उंगलियों पर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *