Ranchi: Newswave Jharkhand में चलाई गई खबर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने संज्ञान लिया है. अपराधियों के द्वारा माता-पिता समेत नाबालिग बच्ची के साथ बर्बरता पर रातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के बावजूद कार्रवाई नहीं किए जाने मामले पर रातू थानेदार के रवैये पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव राकेश रौशन ने DSP से जवाब तलब किया है. दरअसल, मामला 28 जून का है जहां अपराधियों ने माता-पिता समेत एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की थी. मारपीट इतनी हद तक की गई थी कि माता-पिता समेत नाबालिक बच्ची को गंभीर चोटे पहुंची है. तीनों लहूलुहान हो गए थे इस मामले में रातु थाने प्राथमिकी दर्ज की गई थी. लेकिन रातू थानेदार आदिकांत महतो के उदासीन रवैया के वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई.
DLSA सचिव राकेश रोशन ने लिया संज्ञान
मामले को Newswave Jharkhand ने प्रमुखता से उठाया था. जहां DLSA सचिव राकेश रोशन ने संज्ञान लेते हुए रातू के थानेदार आदिकांत महतो की इस रवैया पर DSP से जवाब मांगा है सचिव राकेश रौशन ने Newswave को यह भी बताया है कि यदि मामले को लेकर पुलिस संवेदनशील नहीं नजर आती है तो पीड़ित से आवेदन लिया जाएगा.


आपको बताते चले की राजधानी में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार आला अधिकारी कार्रवाई के निर्देश देते आ रहे हैं, वहीं हर तबके को न्यायिक सुरक्षा मिले यह सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है.
ALSO READ: राजधानी रांची में डिजिटल गुलामी, अब ई-रिक्शा भी चीन की उंगलियों पर


