राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन, (JDU) कार्यालय के बाहर लगे समर्थन वाले पोस्टर

पटना : पटना में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थकों की ओर से कई पोस्टर लगाए गए....

पटना : पटना में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थकों की ओर से कई पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों में उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की गई है. समर्थकों का कहना है कि राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका अभी भी बेहद अहम है और उन्हें सक्रिय नेतृत्व जारी रखना चाहिए.

Also Read : कलश स्थापना के साथ 19 मार्च से वासंतिक नवरात्र, 27 को रामनवमी

JDU के X हैंडल पर भी साझा की गई जानकारी
जनता दल (यूनाइटेड) के आधिकारिक X हैंडल पर भी इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की गई है. पोस्ट के जरिए पार्टी की गतिविधियों और राज्यसभा चुनाव को लेकर अपडेट दी गई है. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई है.

Also Read : मेदिनीनगर में भीषण आग, जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों की संपत्ति को नुकसान 

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए दाखिल किया नामांकन
इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इस फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.

Also Read : जमशेदपुर पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: एक साथ 16 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा

नीतीश कुमार के नामांकन और समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *