अधिसूचना जारी : ईडी में विशेष, अपर और संयुक्त निदेशक के पदों के लिए होगी नियुक्ति

Ranchi: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) में विभिन्न उच्च स्तरीय पदों को भरने के...

Ranchi: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) में विभिन्न उच्च स्तरीय पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है. यह नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएंगी. जारी विज्ञापन के अनुसार, कुल नौ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है. जिनमें प्रवर्तन निदेशक के एक पद के लिए, अपर प्रवर्तन निदेशक के लिए दो और संयुक्त प्रवर्तन निदेशक के छह पदों के लिए भर्ती निकाली है. नियम एवं शर्तें और अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dor.gov.in या enforcementdirectorate.gov.in/others/vacancies पर जा सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को अपने पूर्ण आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ भेजने होंगे. आवेदन पत्र इस विज्ञापन के ‘रोजगार समाचार’ में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर पहुंच जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें : BJP के ‘बेटी बचाओ’ नारे पर कांग्रेस का वार: 44 दागी नेताओं को संरक्षण दे रही है मोदी सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *