खिलाड़ियों की डाइट में अब सुपर फूड: आवासीय सेंटरों में सुबह खजूर-बादाम और रात में मिलेगा हल्दी वाला दूध,झारखंड सरकार ने निकाला टेंडर

रांची: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने खेल के मैदान में पसीना बहा रहे राज्य के भविष्य यानी खिलाड़ियों की...

Jharkhand Players Food Menu
एआई इमेज

रांची: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने खेल के मैदान में पसीना बहा रहे राज्य के भविष्य यानी खिलाड़ियों की सेहत को लेकर बड़ा कदम उठाया है. रांची जिले में संचालित विभिन्न आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों के भोजन की आपूर्ति के लिए अल्पकालीन निविदा जारी की गई है. इस पहल से रांची के आवासीय केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अब फाइव स्टार मेन्यू के अनुरूप हाई-प्रोटीन और संतुलित डाइट मिलेगी.

सातों दिन का डाइट चार्ट जारी

सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सातों दिन का डाइट चार्ट जारी किया है. इस टेंडर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के स्तर के अनुसार ऊर्जा देना है. खिलाड़ियों की सुबह की शुरुआत सुपरफूड से होगी. ट्रेनिंग से पहले खिलाड़ियों को खजूर और गुड़ के लड्डू मिलेंगे, जबकि ट्रेनिंग के बाद नींबू पानी और ताजे फल दिए जाएंगे. हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट में दूध (200 एमएल), पनीर भुर्जी, उबले अंडे (2 पीस), अंकुरित अनाज और कॉर्नफ्लेक्स जैसे विकल्प शामिल हैं.

लंच और डिनर में नॉन-वेज में दोपहर और रात के खाने में चिकन स्टू, मछली (रोहू/कतला) और मटन करी (रविवार विशेष) को शामिल किया गया है. शाकाहारी खिलाड़ियों के लिए मशरूम और पनीर की विशेष सब्जियां होंगी. रात को ‘हल्दी वाला दूध’ खिलाड़ियों की थकान मिटाने और रिकवरी के लिए मिलेगा.हर रात 200 एमएल हल्दी वाला दूध अनिवार्य किया गया है.

यह भी पढ़ें: विदेशी इत्र और दुबई की मिठाइयों से महक रहा रांची का मेगा ट्रेड फेयर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *