Click Here
Click Here
Click Here

विदेशी इत्र और दुबई की मिठाइयों से महक रहा रांची का मेगा ट्रेड फेयर

रांची: मोरहाबादी मैदान में चल रहे 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में अब खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है. शाम होते...

रांची: मोरहाबादी मैदान में चल रहे 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में अब खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है. शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और हर स्टॉल पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी जा रही है. गुरुवार को भी रांची और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इंटरनेशनल स्टॉल इस बार खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां विदेशी इत्र और परफ्यूम की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है. इत्र 200 रुपये और परफ्यूम 500 रुपये से शुरू होकर विभिन्न खुशबू और रंगों में उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी किया जा रहा है.

Also Read : News Wave की खबर का बड़ा असर: अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, कई मशीनें जब्त, संचालकों पर शिकंजा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विदेशी सजावटी सामान और ज्वेलरी की डिमांड


अफगानिस्तान के स्टॉल पर फाउंटेन, फ्लावर पॉट, चेस बोर्ड और अन्य डेकोरेशन आइटम लोगों को खूब भा रहे हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये तक है. वहीं तजाकिस्तान के स्टॉल पर जेम्स, ज्वेलरी और सिल्वर आइटम खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं, जिनकी कीमत 2500 रुपये से शुरू हो रही है. दुबई से आए स्टॉल पर कुनाफा, बकलावा और चॉकलेट जैसी मिठाइयां लोगों को खासा पसंद आ रही हैं, जिससे मेले का स्वाद और भी खास बन गया है.

Also Read :रांची: होटवार जेल होगा और हाईटेक, 571 नए सीसीटीवी कैमरों पर होंगे 14.82 करोड़ खर्च

ग्लोबल एक्सपीरियंस बन रहा ट्रेड फेयर


चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह ट्रेड फेयर अब केवल खरीदारी का मंच नहीं, बल्कि एक ग्लोबल एक्सपीरियंस बन गया है, जहां स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय उत्पाद एक साथ उपलब्ध हैं. महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ग के लोगों के लिए यहां कुछ न कुछ खास रखा गया है और सुरक्षा, साफ-सफाई व पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

संगीतमय संध्या ने बांधा समां


गुरुवार की शाम “मेरी आवाज मेरी पहचान” संस्था द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. स्थानीय कलाकारों ने पुराने और नए गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कलाकारों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *